Major accident on Purvanchal Expressway : आजमगढ़ (Azamgarh) के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह धुंध के कारण Purvanchal Expressway पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी बस सामने चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इसके बाद बस के पीछे आ रहीं कई गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती चली गईं। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
बलरामपुर में खूनी सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, पांच युवकों की मौत
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम होने से निजी बस चालक सामने चल रहे ट्रेलर को देख नहीं सका और बस सीधे उसमें जा घुसी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पीछे से आ रहे वाहनों में भी टक्कर होती चली गई। हादसे में दो बस, पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हुए। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी प्रदीप मिश्र समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

