KANPUR NEWS: घरेलू गैस के अवैध भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ आपूर्ति विभाग की टीम ने पीली कॉलोनी जूही डिपो स्थित फरमान अहमद पुत्र मो अहमद के मकान पर छापा मारकर काफी संख्या में भरे गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
भीषण जाम में चौकी में आराम फरमा रहे थे इंचार्ज
डीएसओ राकेश कुमार ने बताया कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमार अभियान चलाया जा रहा है। वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।
अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने की सूचना पर जूही एवं किदवई नगर के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीगण एवं पूर्ति निरीक्षक ने मो अहमद के मकान पर पर छापा मारा। मकान की तलाशी में इण्डेन कम्पनी के 14 सिलेण्डर 14.2 किग्रा के घरेलू, भारत कम्पनी के घरेलू सिलेण्डर 1 अदद एवं एचपीसीएल कम्पनी का 01 अदद साथ ही पेट्रोमेक्स 03 दो किग्रा के व 01 अदद 5 किग्रा का पाया गया। साथ ही गैस रिफिलिंग के 12 यन्त्र एवं 1 अदद रबड की पाइप पाई गई।
डीएम ने चार संविदाकर्मियों को किया बर्खास्त
शिकायतकर्ता से संपर्क न करने और लापरवाह 16 विभागों को नोटिस
बरामद घरेलू गैस के कुल 16 सिलेण्डरों में 4 इण्डेन के भरे पाए गए. 02 किग्रा के बरामद पेट्रोमेक्स भी भरा पाया गया। सम्बन्धित व्यक्ति फरमान द्वारा आबादी के बीच कॉलोनी के अपने घर में बडे पैमाने पर रिफलिंग कार्य किया जाना पाया गया।

