KANPUR NEWS : कानपुर में गंगा का जलस्तर शनिवार शाम 4 बजे चेतावनी बिंदु को पार कर गया। अप स्ट्रीम में 114.580 मीटर और डाउन स्ट्रीम 114.110 मीटर रिकार्ड किया गया है जो कि चेतावनी लाइन से अधिक है।
KANPUR NEWS: नरवल तहसील में 186 प्रार्थना पत्र आए, 11 का मौके पर निस्तारण
जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे कटरी क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गंगा बैराज के किनारे करीब 8 गांवों में किसानों के खेत पानी में डूब गए हैं। कानपुर से सटे उन्नाव के शुक्लागंज के कई इलाकों में भी पानी बढ़ने लगा है।
सदर तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए है।
वहीं गंगा नदी का बढ रहे जलस्तर से ग्राम कटरी ख्योरा में सड़क मार्ग से आवागमन बाधित हो गया । ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा भगवानदीनपुरवा से भोपालपुरवा के मध्य नाव का संचालन शुरू करा दिया गया है। जलस्तर एवं क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,15 IAS अधिकारियों के हुए तबादले
गोताखोर इलाके में एक महीने से जलभराव
शुक्लागंज के गोताखोर इलाके में करीब एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां रहने वाले लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
गंगा बैराज से 4.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
शनिवार को गंगा बैराज से 4,20,078 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, नरौरा से 65,482 क्यूसेक और हरिद्वार से 39,553 क्यूसेक पानी गंगा में आया। लगातार पानी आने से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार पहुंच गया है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के गंगा किनारे स्थित घाटों की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। इस सीजन में गंगा का जलस्तर दूसरी बार चेतावनी बिंदु के पार पहुंचा है।
23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, पढ़िए लिस्ट
अगले 1-2 दिन और बढ़ सकता है पानी
पिछले पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि अगले एक-दो दिन जलस्तर बढ़ सकता है। इससे गंगा किनारे कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

