UP IAS Transfer : योगी सरकार ने 24 और आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 8 महिला अधिकारी हैं। 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।
बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। वे सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं।
शशांक की जगह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने ली है। अब वे बाराबंकी के नए डीएम होंगे। अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम योगी का विशेष सचिव बनाया है।
दो दिन में यूपी सरकार ने कुल 64 आईएएस के तबादले किए हैं। पहली सूची रविवार रात 1 बजे जारी हुई थी। जिसमें 40 आईएएस के ट्रांसफर कर 15 जिलों के डीएम बदले थे।सोमवार शाम 7 बजे 24 आईएएस के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी कर 10 जिलों के डीएम बदले। इस तरह सरकार ने 18 घंटे में 25 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। 13 युवा आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान दी गई है।
किसे कहां भेजा गया, पूरी लिस्ट देखिए…



