Breaking News : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है.
आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद BJP में शामिल होंगे। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हैं और जालंधर में उनके घर 10 दिन पहले (15 अप्रैल) ED ने छापेमारी की थी।राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी जॉइन की। बाकी चार सांसद अभी सामने नहीं आए हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा- मैं इटानगर में हूं। शाम को दिल्ली लौटकर बात करूंगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।

