Kanpur Accident News : बिधनू में गुरुवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा गिरी। Kanpur News
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से रस्सी और सीढ़ी लगाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर बिधनू सीएचसी पहुंचाया। कुड़नी मोहम्मदपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि वह कर्मचारियों के साथ कुढ़नी से ट्राइडेंट कंपनी की निजी बस से रानियां फैक्टरी जा रहे थे।
अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी
बिधनू में रामगंगा नहर पुल के ऊपर किसान नगर मोड़ के पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बस को टक्कर मारता हुआ भाग निकला। टक्कर से अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। नहर में बस गिरते हुए चीख पुकार मचने लगी।

