KANPUR IGRS RANK NEWS : आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार करते हुए 4 अंकों की छलांग मारी है।
जिला प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण और निगेटिव फीडबैक पर स्टेप टू स्टेप टाइट मॉनिटरिंग की, जिसका रिजल्ट कुछ हद तक ठीक रहा। IGRS RANK
जिलों में 86.43 प्रतिशत पाकर 60वीं रैंक और 140 में 121 अंक मिले हैं, पिछले महीने मिली 64वीं रैंक से 4 अंक की उछाल है।
एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस रैंक में कुछ सुधार जरूर आई है, अभी और बेहतर की जरूरत है। निगेटिव फीडबैक पर विभागों को लेटर लिखा जाएगा। लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही की जाएगी।
प्रदेश की जारी IGRS रैंकिंग की लगातार गिरवाट के बाद अब जिले की रैंक में कुछ सुधार हो रहा है। पिछली दफा 64वीं रैंक के बाद अब 60वीं रैंक हासिल की है। अफसरों ने बताया कि निगेटिव फीडबैक वाले विभागों पर कार्रवाई की जा रही है। अफसरों के साथ शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। रैंक में और सुधार के लिए अफसरों को लेटर लिखा गया है।
कुछ ढीठ अफसरों से बिगड रहीं रैंक (KANPUR NEWS)
आईजीआरएस की रैंक को लेकर प्रशासन के आलाधिकारी संबंधित विभागों पर कडा एक्शन नहीं ले रहे जिसके चलते निगेटिव फीडबैक और ऑन टेबल ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा। विभागों को नोटिस तो तामिल हो रही, लेकिन कई अफसर इसका जवाब तक नहीं दे रहे। नीचे स्तर पर क्या कार्रवाई की जा रही, यह सब भी केवल खानापूर्ति है।

