UPSC CIVIL SERVICES PRELIMINARY : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से रविवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
शहर में पहली बार 16 केंद्रों में ये परीक्षा हुई। दोनों पेपर में कुल 6938 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें 2478 अनुपस्थित रहे और 4460 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। UPSC pre-exam
पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चला। कई लेयर में चेकिंग के दौरान बेल्ट को उतरवाया गया। इसके अलावा प्रतिबंधित चीजों को जमा कराया गया।
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की सामान्य अध्ययन और CSAT की परीक्षाएं सफलतापूर्व आयोजित की गईं. परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशियां भी देखने को मिली तो कई छात्र गंभीर मुद्रा में भी दिखाई दिए. परीक्षार्थियों ने कहा कि इस बार क्वेश्चन पेपर तो ठीक था लेकिन जीएस का पेपर थोड़ा अलग था, अगर पिछले 10 साल के कंपैरिजन में इस बार बहुत बदलाव था, जीएस का पेपर इसलिए थोड़ा कठिन रहा कि इस बार यूपीएससी की प्री परीक्षा हम पास कर जाएंगे. अन्य परीक्षार्थी ने बताया कि इस बार यूपीएससी का परीक्षा प्रश्न पत्र बहुत टफ था. UPSC pre-exam in Kanpur
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
कैलाश नाथ बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ब्लॉक-ए व बी, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, दयानंद कॉलेज ऑफ लॉ, केंद्रीय विद्यालय चकेरी, ब्रह्मानंद कॉलेज, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज, कुमारी उद्यान गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीएनजी इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स स्टेशन चकेरी, महिला महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय ओईएफ और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज।

