KANPUR WEATHER NEWS: कानपुर (KANPUR) इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है और दोपहर होते-होते सड़कें तपने लग रही हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। KANPUR WEATHER NEWS
रविवार से नौतपा की शुरुआत के साथ गर्मी और बढ़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जून तक नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच सकता है। वहीं, 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।
पेट्रोल-डीजल के दाम इस महीने चौथी बार बढ़े
सबसे गर्म रात दर्ज
दिन के साथ अब रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रहीं। बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। उमस और गर्म हवाओं के कारण देर रात तक लोग पसीने से परेशान रहे। कई लोग छतों और घरों के बाहर गर्मी से राहत तलाशते नजर आए, लेकिन हवा में मौजूद तपिश के चलते रात में भी आराम नहीं मिल सका।

