UTTAR PRADESH NEWS : हमीरपुर में बेतवा नदी (Betwa River) पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई।
स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने मलबे में फंसे 3 मजदूरों को निकाला। साढ़े 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। वहीं अफसरों ने इस निर्माणाधीन पूल ठहने का पूरा कारण तेज आंधी और बारिश बताया है। Hamirpur news
सहायक अभियंता निलंबित, डीपीएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश (Hamirpur Pull Hadsa)
यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया– मामले में प्रथम दृष्टया सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित किया है। डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले में विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में संयुक्त प्रबंध निदेशक, मुख्य परियोजना प्रबंधक (डिजाइन) और मुख्य परियोजना प्रबंधक, कानपुर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा और नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच कराई जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी।
हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा इलाके में हुआ। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे। SDRF के अधिकारियों ने बताया कि ढाई बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर अभी भी मलबा हटाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई और मजदूर दबा न हो।

