Uttar Pradesh News: यूपी को 4 साल के इंतजार के बाद परमानेंट (स्थाई) पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण ही यूपी के नए परमानेंट DGP होंगे। राज्य सरकार जल्द ही इसका आदेश जारी कर सकती है।
UPSC की गाइडलाइन और सुप्रीम कोर्ट के नियमों के मुताबिक, वह कम से कम 2 साल तक यूपी के DGP रहेंगे। राजीव कृष्ण 1 जून, 2025 से कार्यवाहक डीजीपी की कमान संभाल रहे हैं।
दरअसल, UP सरकार ने परमानेंट DGP को लेकर संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) को 19 IPS के नाम भेजे थे। इसे लेकर 26 मई को दिल्ली में आयोग की हाईलेवल बैठक हुई। इसमें रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का नाम फाइनल किया गया। इसके बाद आयोग ने तीनों के नाम यूपी सरकार को भेज दिया।

