KANPUR IGRS RANK NEWS : आईजीआरएस रैंक में तिनके भर की सुधार हुई है। काफी जद्दोजहद, मीटिंगों के दौर और ढीठ विभागों को नोटिस और फिर नोटिस का रिमाइंडर के बाद तीन अंकों की उछाल हुई। जिला प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण और निगेटिव फीडबैक पर मॉनिटरिंग की, जिसका रिजल्ट कुछ हद तक ठीक रहा। IGRS RANK
जिलों को 79.29 प्रतिशत पाकर 57वीं रैंक और 140 में 111 अंक मिले हैं, पिछले महीने मिली 60 रैंक से 3 अंक की उछाल है।
आईजीआरएस रैंकिंग में 4 अंकों की छलांग, 75 जिलों में 60वीं रैंक
ADM CITY आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आईजीआरएस रैंक में कुछ सुधार जरूर है, अभी और बेहतर की जरूरत है। निगेटिव फीडबैक पर विभागों को लेटर लिखा जाएगा। लापरवाह अफसरों पर कार्यवाही की जाएगी।
प्रदेश की जारी IGRS रैंकिंग की लगातार गिरवाट के बाद अब जिले की रैंक में कुछ सुधार हो रहा है। पिछली दफा 60वीं रैंक के बाद अब 57वीं रैंक हासिल की है। अफसरों ने बताया कि निगेटिव फीडबैक वाले विभागों पर कार्रवाई की जा रही है। अफसरों के साथ शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। रैंक में और सुधार के लिए अफसरों को लेटर लिखा गया है। अफसरों का कहना है कि जहां पर परेशानी हो रही है उसमें सुधार लाया जाएगा।
फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर रोक
कुछ ढीठ अफसरों से बिगड रहीं रैंक (KANPUR NEWS)
आईजीआरएस की रैंक को लेकर प्रशासन के आलाधिकारी संबंधित विभागों पर कडा एक्शन नहीं ले रहे जिसके चलते निगेटिव फीडबैक और ऑन टेबल ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा। विभागों को नोटिस तो तामील हो रही, लेकिन कई अफसर इसका जवाब तक नहीं दे रहे। नीचे स्तर पर क्या कार्रवाई की जा रही, यह सब भी केवल खानापूर्ति है।

