KANPUR NEWS: कानपुर डीएम (DM Jitendra Pratap Singh) ने शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। KANPUR NEWS
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, डीएम बोले- शहर से गांव तक होंगे आयोजन
निरीक्षण के दौरान दवा उपलब्धता, पैथोलॉजी सेवाएं, टीकाकरण व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश…
निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट योगेश सिंह ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी (DM) ने नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य केंद्र में तीन एएनएम भी मौजूद नहीं मिलीं। जानकारी लेने पर बताया गया कि वे क्षेत्र में टीकाकरण अभियान में लगी हुई हैं। जिलाधिकारी ने मोबाइल फोन पर उनसे बात कर उनकी लोकेशन और फील्ड में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली।
मरीजों से लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र (Health Centre) पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सेवाओं पर संतोष जताया।
दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजभान सिंह यादव ने जिलाधिकारी को बताया कि केंद्र पर आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और पैथोलॉजी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रहे और किसी भी मरीज को जांच या उपचार के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं समेत सभी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए।

