KANPUR ADMINISTRATION NEWS : आखिर कई वार्ता के बाद 13 दिन से चल रही लेखपालों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। कार्रवाई और उत्पीड़न को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपालों ने पहले घाटमपुर और फिर सदर तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू किया था।
लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें
लेखपालों ने कार्यवाहक तहसीलदार घाटमपुर पर मनमानी करने का आरोप लगाकर उनको हटाने की मांग की थी। 13 दिन तक लगातार लेखपालों का धरना प्रदर्शन चला। ADM वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि लेखपालों की मांगों पर वार्ता हुई, इसमें कुछ मांगों पर स्वीकृति के बाद हडताल समाप्त हो गई है।
कानपुर के 37 हजार से अधिक घर हुए सौर ऊर्जा से रोशन
लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष मोहित सचान ने बताया कि एक साल में लेखपालों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस होगी। कार्यवाहक तहसीलदार घाटमपुर के खिलाफ प्रत्यावेदन देंगे। उसके आधार पर उनके खिलाफ जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर उन पर कार्रवाई होगी।
बीते कई दिनों से मांगों पर अडे लेखपालों का प्रदर्शन से प्रशासन की काफी किरकिरी हो रही थी। देर देर शाम तक चली वार्ता कुछ समय में ही विफल होती रही। लेखपालों ने कामकाज ठप करके आंदोलन जारी रखा। इससे आय, जाति, निवास के साथ पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र तक नहीं बन सके। करीब एक हजार से ज्यादा आवेदन फंसे रहे। सोमवार एडीएम वित्त ने तहसील सदर पहुंचकर धरना दे रहे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की। फिर काफी देर चली वार्ता इस दफा सफल हो गई।
एडीएम वित्त ने धरना स्थल पहुंचकर लेखपालों की मांगें मान लीं। लेखपालों के खिलाफ एक साल में हुई कार्रवाई खत्म होगी। तहसीलदार घाटमपुर के खिलाफ लेखपाल प्रत्यावेदन देंगे। कमेटी बनाकर जांच होगी। लेखपालों की मांगों को मान लिया गया। जिसके बाद लेखपालों ने हड़ताल खत्म कर दी। सभी लेखपाल काम पर लौट आए।

