UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात 20 आईएएस (IAS Transfer) अधिकारियों के तबादले किए हैं.
इसके साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के वर्तमान प्रभार में बदलाव कर अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. इनमें नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, बलिया, वृंदावन समेत अन्य जगहों के अफसर शामिल हैं.
बता दें कि सूचना निदेशक IAS विशाल सिंह के पास दो ज़िम्मेदारियां थीं. पहली सूचना निदेशक की और दूसरी विशेष सचिव पर्यटन और संस्कृति. आज हुए ट्रांसफर लिस्ट में विशाल सिंह से पर्यटन और संस्कृति का पदभार हटाया गया है. अब विशाल सिंह पूरी तरह सूचना विभाग की ज़िम्मेदारी पर फोकस कर सकेंगे.
उत्तर प्रदेश में किस आईएएस का कहां ट्रांसफर हुआ?
1. सुधा वर्मा
पूर्व पद: सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
नवीन तैनाती/प्रभार: श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश
2. सारिका मोहन
पूर्व पद: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन
नवीन तैनाती/प्रभार: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश
3. नेहा शर्मा
पूर्व पद: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश
नवीन तैनाती/प्रभार: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म अरुण कुमार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का निदेशक नियुक्त किया गया है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की MD रिया केरजीवाल को बाल विकास एवं पुष्टाहार का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद द्वितीय का कार्यभार देख रहे संदीप भागिया अब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी होंगे।
भूतत्व एवं खनिकर्म की विशेष सचिव जे. रीभा को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का भी कार्यभार दिया गया है। ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन को संस्कृति विभाग का विशेष शचिव बनाया गया है।
विशेष सचिव संस्कृति निदेशक एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य संजय कुमार सिंह प्रथम से विशेष सचिव का कार्यभार हटाते हुए निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष सचिव संस्कृति निदेशक सूचना और निदेशक संस्कृति विशाल सिंह से निदेशक व विशेष सचिव संस्कृति का कार्यभार वापस ले लिया गया है।
आजमगढ़ सीडीओ परीक्षित खटाना अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर के पद पर भेजे गए हैं। अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ का CDO बनाया गया है। विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार और सचिव राज्य महिला आयोग का कार्यभार देख रही रेणु तिवारी से विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार का कार्यभार वापस ले लिया गया है।
मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त जग प्रवेश को अब वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। बलिया के सीडीओ ओजस्वी राज मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त होंगे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गोंडा आलोक कुमार बलिया के सीडीओ होंगे। इटावा के सीडीए अजय कुमार गौतम को अपर राज्य आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम के पद पर भेजा गया है। मुजफ्फरनगर के एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह इटावा के सीडीओ होंगे।
मनिकन्दन ए को प्रतिक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद भेजा गया है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की संयुक्त प्रबंध निदेशक डा.वंदना वर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड का कार्यभार दिया गया है।

