UTTAR PRADESH NEWS : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) पर करीब 30 फीट सड़क धंस गई है। इसका उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था और 14 दिन बाद रविवार को दो जगह सड़क धंस गई।
Expressway News: राजनाथ-गडकरी ने उद्घाटन किया
एक्सप्रेसवे का बीते 13 जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। वहां पर पैच वर्क कर दिया गया है।
कभी पेपर लीक मुद्दे में टूटी थी धमेंद्र प्रधान की हड्डियां, इस दफा चली गई कुर्सी
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को चार्ज
NHAI के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि ग्रीन फील्ड पर सड़क का स्लिपेज यानी डामरीकरण जो किया गया था, वह उखड़ गया है। यह कैसे हुआ है, इसकी जांच कराई जा र है। फिलहाल मौके पर मरम्मत से जुड़ा कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की मेंटेंनस टीम लगी हुई है।
उन्नाव से लखनऊ की ओर जाने पर कोरारी के पास सड़क धंसने से लंबी-लंबी नालियां बन गई और उनमें पानी भर गया है। इसी लेन पर बनी टोल प्लाजा एक किमी पहले भी करीब आठ फीट सड़क धंसी है। निर्माण एजेंसी पटेल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने यहां मरम्मत शुरू करा दी है। वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए बैरीकेडिंग की गई है।
पहली बरसात ही नहीं झेल सकी सड़क
NHAI ने इसके निर्माण के लिए 4200 करोड़ की लागत से आटोमेटेड इंटेलिजेंस मशीन गाइडेंड कंस्ट्रक्शन (एआइएमजीसी) तकनीक का प्रयोग किया गया था। भारत में पहली बार ऐसी सड़क बनाने की बात की जा रही थी, जो पहली बरसात ही सहन नहीं कर सकी और उखड़ने लगी।
एक्सप्रेसवे की ग्रीन फील्ड के किमी. संख्या 64.200 पर कई मीटर तक सड़क का डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल करते हुए गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। 45 किमी. के ग्रीन फील्ड पर कई स्थानों पर बरसात के कारण डामर उखड़ा है।
इससे पहले अलग-अलग स्थानों पर सड़क के किनारे की मिट्टी बहने का मामला सामने आया था। अचलगंज के पास पहुंच मार्ग भी धंस चुका है। जगह-जगह पैचिंग के चलते यह सड़क सुगम नहीं है। पुल और पुलिया के एक्सपेंशन ज्वाइंट पर वाहन पहुंचते ही जर्क महसूस होता है। एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर वी. कुंडू ने बताया कि बरसात में कुछ जगहों पर दिक्कत आई है, जिसे सही करवाया जा रहा है। नया निर्माण है, इसलिए समस्या आ रही है। कहीं यातायात बाधित नहीं है।

