KANPUR NEWS : चावल के टुकडे से नकली हल्दी (turmeric) बनाने वाली पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनकी थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
आप जो हल्दी खा रहे कहीं वो मिलावटी तो नहीं!
यहां विभाग को छापे में तीन हजार किलो चावल के टुकडे और इससे तैयार 2100 किलो हल्दी मिली थी, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एसएचओ पनकी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। Food Safety Department
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पादर्थ की पकड को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह ने रितेश कुमार और शुभम गुप्ता के खिलाफ पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। दरअसल बीते रोज खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज मसाला निर्माण इकाई में मिलावटी मसालों के कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि चावल में हल्दी जैसे रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था।
जांच में मौके पर साबुत हल्दी नहीं मिली, जबकि परिसर में हल्दी का निर्माण चल रहा था। टीम ने छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए हैं और 5,86,200 रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त कर लिया है।
डॉबर के कई प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक,
निरीक्षण के दौरान परिसर में हल्दी का निर्माण होता मिला, लेकिन वहां साबुत हल्दी उपलब्ध नहीं थी। जांच में पाया गया कि चावल को पीसकर उसमें हल्दी जैसे रंग मिलाए जा रहे थे और उससे हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। परिसर में मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चावल के टुकड़े, मिर्च में मिलाने के लिए रास्पबेरी रेड कलर तथा अन्य सामग्री भी भंडारित मिली।
टीम ने मौके से हल्दी पाउडर, हल्दी में मिलाया जाने वाला लिक्विड कलर, चावल के टुकड़े, मिर्च पाउडर, मिर्च में मिलाए जाने वाले रंग तथा धनिया पाउडर सहित कुल 6 नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा। प्रयोगशाला रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि तैयार किए जा रहे मसाले खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं तथा उनमें किस प्रकार की मिलावट की गई है।
छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर स्टॉक भी जब्त किया गया। विभाग ने 77 बैग चावल के टुकड़े, जिनकी कीमत 1.54 लाख रुपये है, 42 बैग हल्दी पाउडर, जिसकी कीमत 4.20 लाख रुपये आंकी गई है, 30 किलोग्राम पिसा धनिया (3,600 रुपये), 30 किलोग्राम मिर्च पाउडर (6,000 रुपये) तथा 20 किलोग्राम हल्दी अपमिश्रक (2,600 रुपये) कब्जे में लिया। जब्त किए गए स्टॉक का कुल मूल्य 5,86,200 रुपये बताया गया है।

