Breaking News: हरियाणा के Ambala में प्रदर्शन कर रहे सिख-किसान गुरुवार शाम पुलिस से भिड़ गए।
वे Punjab के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर 6 दिन पहले हुए हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 1 बजे से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर रखा था।
देर शाम पुलिस ने हाईवे खुलवाने की कोशिश की तो टकराव हो गया। इसमें अंबाला के एक DSP वीरेंद्र का अंगूठा कट गया, जबकि 6-7 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। Ambala News
अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि लगाए गए जाम को खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ में शामिल शरारती तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें एक डीएसपी क्राइम वीरेंदर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ बुरी तरह कट गया।

