UTTAR PRADESH NEWS: कानपुर का सार्वजनिक स्थान पर एक्सपायर्ड टॉफियां फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर VIRAL होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पनकी के इस्पात नगर स्थित सुधा सेल्स को सील कर दिया। मौके पर मिले रैपर और मूल पैकेट की पड़ताल से फर्म का पता चला, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम प्रतिष्ठान पहुंची।
नेपाल में बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 273 पहुंचा, 288 भारतीय लापता
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई गई। मौके पर मिले रैपर और पैकेट की जांच में संबंधित उत्पाद का जुड़ाव सुधा सेल्स से सामने आया। संचालक के शहर से बाहर होने की जानकारी मिली है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान को सील कर दिया। संचालक को वापस लौटने पर विभाग से संपर्क कर प्रतिष्ठान का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के बाद ही कारोबार शुरू किया जा सकेगा। सील से छेड़छाड़ करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
KANPUR BREAKING NEWS : ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत
वायरल वीडिया में क्या था
वीडियो में दिख रहा कि कूड़े के ढेर में टॉफियों और चॉकलेटों के बॉक्स पड़े हैं। कुछ लोग बोरियों में चॉकलेट के डिब्बे भर रहे हैं। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। बाइक सवारों के बीच चॉकलेट उठाने की होड़ मच जाती है। लड़कियां और महिलाएं थैलियां भर-भरकर चॉकलेट ले जाने लगीं।
लोग ज्यादा से ज्यादा डिब्बे उठाकर भागने लगे। कोई थैलियों में तो कोई पूरा गत्ते का डिब्बा उठाकर ले गया। ट्रक और कार सवारों ने भी अपनी गाड़ियां रोककर चॉकलेट उठाना शुरू कर दिया। इससे रोड पर लंबा जाम लग गया। 30 मिनट के अंदर ही पूरा माल साफ हो गया। वीडियो पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड का बताया जा रहा है.

