Uttar Pradesh News : वाराणसी में शनिवार को CM Yogi ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से वरुणा नदी और गंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
सीएम ने कहा- आज मैं कह सकता हूं कि पिछले 9-9.5 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं, जो वाराणसी में भी दिखाई दे रहे हैं। आज हम सब एक नई काशी देख रहे हैं। Varanasi News
हवाई निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और DM सत्येंद्र झा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। flood situation in Varanasi
सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री शिवपुर स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज, सलारपुर में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने राहत सामग्री वितरित की और शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राहत कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।

