KANPUR NEWS : कानपुर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। कई इलाकों में पानी घर तक घुस गया है। प्रशासन की ओर से भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
औषधि विभाग सोता रहा, अन्य जिलों में बिकते रहे नकली एंटी रेबीज के इंजेक्शन
पांडु नदी का जलस्तर बढने से नई बस्ती मेहरबान सिंह का पुरवा में जल भराव हो गया। इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक अलग अलग स्थानों से करीब 67 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
सदर तहसीलदार विनय द्विवेदी ने बताया कि कुछ जगहों पर जल भराव से परिवार फंसे होने की सूचना मिली थी। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर प्रभावित परिवारों को शिफ्ट किया गया है।
पांडु नदी का जलस्तर बढता जा रहा, जिससे वहां के रहने वालों को खासी परेशानी हो रही है। सदर तहसील के प्रशासनिक अमले ने नई बस्ती मेहरबान सिंह का पुरवा एचडीएफसी बैंक के पीछे जलभरने की सूचना पर 37वी बटालियन पीएसी दल के साथ पहुंचकर नाँव के माध्यम से 15 परिवारों को सकुशल बाहर निकाला गया। सभी परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो गए है।
वहीं ग्राम पिपौरी में आबादी क्षेत्र में पाण्डु नदी का जल पहुंचने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम के साथ 52 परिवारों को सकुशल बाहर निकाला गया है। वरुण विहार बर्रा के बाढ़-पीड़ित 82 परिवारों को कंपोजिट विद्यालय विश्वबैंक बर्रा में बाढ़ राहत शिविर में रुकवाया गया है। इनके भोजन एवं आश्रय का समुचित प्रबन्ध किया गया है।

