Transfer of IAS officers : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस ट्रांसफर में खाली चल रहे निदेशक पंचायती राज के पद पर भी अधिकारी की तैनाती की गई है। ट्रांसफर के क्रम में चार सीडीओ का भी स्थानांतरण किया गया है। IAS officers Transfer
प्रदेश सरकार ने खाली चल रहे निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती कर दी है। विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर कार्यरत रहे धीरेन्द्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
प्रतिभा सिंह को CDO को अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद पर तैनाती मिली है। अमित कुमार को ADM प्रशासन कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी आगरा नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार को अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद से विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। सदस्य राजस्व परिषद न्यायिक, प्रयागराज के पद पर तैनात रहे देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत किया गया है।
CDO आजमगढ़ के पद से राकेश कुमार को विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। केडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी मुज्जफरनगर से इसी पद पर आजमगढ़ भेजा गया है।

