BIG NEWS : ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं। Gwalior News
दुर्गा पंडाल में भगदड़ में 19 मौतें
कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे थे, तभी ट्रक श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग इसके मलबे में दब गए थे।

