Governor Kanpur Visit: बालिकाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अलग-अलग कौशल एवं गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिससे उनकी प्रतिभा विकसित हो और वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने स्वरूप नगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका), यूनिट-1 का भ्रमण कर वहां रह रही बालिकाओं से संवाद किया।
आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले विद्यालयों पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के साथ विभिन्न प्रकार के कौशल सीखने, अच्छे संस्कार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल ने बालिकाओं से उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, रुचियों और सीखी जा रही गतिविधियों के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने बालिकाओं को अनुशासन में रहने, अच्छे संस्कार अपनाने और निरंतर कुछ नया सीखने के लिए भी प्रेरित किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालिकाओं को नियमित स्कूली शिक्षा से जोड़ने के साथ उनके कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बाल गृह में ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए, जिनसे बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
संवाद के दौरान बालिकाओं ने माननीय राज्यपाल के समक्ष राजभवन भ्रमण की इच्छा व्यक्त की। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालिकाओं के राजभवन भ्रमण की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही राजभवन में संचालित विभिन्न सकारात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों से भी बालिकाओं को परिचित कराने को कहा। उन्होंने बाल गृह में हुए सकारात्मक बदलावों की सराहना की तथा बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
KANPUR NEWS: अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई
इस अवसर पर राज्यपाल ने बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल ने बाल गृह के रसोईघर, आवासीय कक्षों, चिकित्सा कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से भोजन, आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने बाल गृह में आए सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान देने के निर्देश दिए।
महापौर प्रमिला पांडेय, DM महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, CDO अभिनव जे. जैन, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समशेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

