CM Yogi visit to Kanpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 26 अक्तूबर यानी सोमवार को बिठूर आ सकते हैं। वहां पर वाल्मीकि जयंती को लेकर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जनवरी तक कानपुर के 40 प्रमुख चौराहों का होगा कायाकल्प
मुख्यमंत्री के उसी में शामिल होने की सम्भावना है। इसके मद्देनजर मंडलायुक्त समेत जिले के आलाधिकारियों ने बिठूर के नाना राव स्मारक पार्क व संग्राहलय का निरीक्षण किया। सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम LUCKNOW से सीधे बिठूर स्टेडियम के हैलीपैड में आने की संभावना है।
विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे कार्यक्रम होना है। सीएम आने के बाद पहले वाल्मीकि आश्रम जाकर पहले माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद फिर नानाराव पार्क में जनसभा कर संबोधन देंगे।
सीएम विजिट को लेकर अधिकारी सतर्क हो गए हैं। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बिठूर पहुंचकर वाल्मीकि आश्रम, नाना राव स्मारक पार्क, आदि का निरीक्षण किया। वहां पर हैलीपैड कहां बनाया जा सकता है इसपर मंथन किया जा रहा है। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री के आने की सम्भावना के मद्देनजर सारी तैयारियां कराई जा रही है। उनका प्रोटोकॉल आने पर पुष्टि हो सकेगी।

