Karthigai Deepam : सुप्रीम कोर्ट के आदेश (Supreme Court order) के बाद तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मदुरै (Madurai) की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी (Tiruparankundram hill) पर बने दीपस्तंभ पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम (Karthigai Deepam) जलाया गया।
इस दौरान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज भी मौजूद रहे। सिर्फ 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की इजाजत मिली। CRPF ने पहाड़ी की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है।
सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपस्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जलाया।
27 नवंबर को कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई। साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को हटा दिया और दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया।

