Rahul Gandhi ने शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव पर सवाल उठाए.
आरोप लगाया है कि BJP परिसीमन के जरिए देश का इलेक्टोरल मैप ( electoral map)दोबारा बनाकर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। ये अधिकार किसने दिया?
Rahul Gandhi ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग (Delimitation bill) की संरचना पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आयोग में एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का चयन PM मोदी और अमित शाह करेंगे, जबकि तीसरे सदस्य का चयन ज्ञानेश कुमार करेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि इससे सरकार को निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में नियंत्रण मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि अब PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार 850 सीटों का नया आइडिया लेकर आए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा। Gen-Z मानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है। वे मेरे साथ हैं।
राहुल ने पूछा कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है तो लोकसभा की सीटें 850 करने की जरूरत क्यों है? इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिसीमन को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था।

