Aavan Jaavan Song: यश राज फिल्म्स ने अपनी मचअवेटेड फिल्म वॉर 2 का पहला गाना ‘आवन जावन’ आज रिलीज कर दिया है. Aavan Jaavan Song
OTT पर रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज
भारत की पहली हिंदी वाइडस्क्रीन फिल्म
यह एक ग्रूवी और रोमांटिक ट्रैक है जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी अब तक के सबसे कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के ब्लॉकबस्टर गाने ‘केसरिया’ की टीम को इस गाने के लिए फिर एक बार एक साथ लाया है.
इस गाने में म्यूजिक दिया है प्रीतम ने बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और इसे गाया है रोमांस के बादशाह अरिजीत सिंह ने. ‘आवन जावन’ एक ऐसा ट्रैक बन गया है जो आज के दौर का नया रोमांटिक एंथम कहलाया जा सकता है. इस गाने में फीमेल वोकल्स की जिम्मेदारी युवा और मल्टी टैलेंटेड निकिता गांधी ने निभाई है.
वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर

