AC Water Using Tips: गर्मियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल AC का होता है. आपने देखा होगा कि जब भी AC (AC Conditioning Tips) चलता हैं. उसमें से लगातार पानी टपकता रहता है. AC Water Using Tips
जानिए, चार्जिंग पूरी होने के बाद भी अगर प्लग ऑन छोड़ देते हैं, तो
हम में से ज्यादातर लोग इस पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही AC का पानी (AC Se Niklane Wale Pani Ka Kya Karen) कई जगहों पर उपयोगी हो सकता है? सही जानकारी न होने की वजह से लोग इसे बस बर्बाद कर देते हैं, जबकि थोड़ा सा ध्यान देने पर इससे कई काम किए जा सकते हैं.
घर में बढ़ जाती है सीलन लेकिन जुलाई-अगस्त में हो जाती है खत्म, ऐसा क्यों?
AC के पानी का सही इस्तेमाल इन कामों में करें (How To Use Ac Water)
पहले बात करते हैं कि इस पानी को कहां-कहां और कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. जिससे ना सिर्फ पानी की बचत हो, बल्कि आपको भी फायदा मिले.
इनवर्टर बैटरी और कूलर में
चूंकि ये पानी डिस्टिल्ड की तरह होता है, इसलिए इसे आप इनवर्टर की बैटरी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, कूलर में भी इसका उपयोग किया जा सकता है. जिससे उसकी कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है.
चौकोर न होकर गोलाकार ही क्यों होती हैं Airplane की खिड़कियां?
घर की सफाई में
इस पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाकर आप इससे फर्श पोछ सकते हैं या फिर टॉयलेट की सफाई कर सकते हैं. यह सफाई के लिए पर्याप्त होता है और सामान्य पानी की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
गाड़ी धोने में
रोजमर्रा की जिंदगी में गाड़ी धोते समय बहुत सारा पानी बर्बाद हो जाता है. एक कार को धोने में औसतन 2 से 3 बाल्टी पानी लग जाता है. ऐसे में अगर आप AC का जमा हुआ पानी इस्तेमाल करें, तो आप काफी मात्रा में पानी की बचत कर सकते हैं.
कुछ खास पौधों में
AC का पानी कैक्टस जैसे सजावटी पौधों में दिया जा सकता है क्योंकि उन्हें ज्यादा मिनरल्स की जरूरत नहीं होती. लेकिन ध्यान रखें कि सभी पौधों को यह पानी नहीं दिया जाना चाहिए, खासकर खाने वाले या नाजुक पौधों को.
हालांकि ये जान लेना भी जरूरी है कि इस पानी का इस्तेमाल कुछ कामों में बिलकुल भी नहीं करना चाहिए. Latest and Breaking News on JAIHINDTIMES
AC के पानी का उपयोग इन कामों में न करें (How Not To Use Ac Water)
कपड़े धोने के लिए भी न इस्तेमाल करें
इसमें मौजूद इम्प्योरिटीज कपड़ों के फाइबर को नुकसान पहुंचा सकती हैं और त्वचा पर भी खराब असर डाल सकती हैं. jaihindtimes Only News
पीने के लिए बिल्कुल नहीं
बहुत से लोगों को लगता है कि AC से निकला पानी डिस्टिल्ड होता है और इसे पी सकते हैं. लेकिन ये गलतफहमी है. यह पानी भले ही कंडेन्सेशन से बना हो, लेकिन इसमें कमरे की धूल, बैक्टीरिया, फंगस, और धातु के कण हो सकते हैं. AC की ड्रेनेज पाइप और कूलिंग कॉइल समय के साथ गंदे हो जाते हैं. जिससे ये पानी संक्रमित हो सकता है. इसे पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.
कलाई में तिल होने का क्या मतलब है…
घर के मंदिर में इन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ…
हाथ-मुंह धोने या नहाने के लिए भी नहीं
यह पानी साफ नजर आ सकता है, लेकिन इसमें मौजूद माइक्रोऑर्गेनिज्म त्वचा पर एलर्जी या संक्रमण का कारण बन सकते हैं. इसलिए इसे शरीर के किसी भी हिस्से पर लगाने से बचें.

