Acidity in summer: गर्मियों का मौसम आते ही एसिडिटी की शिकायतें भी बढ़ने लगती हैं. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं! अगर आप भी गर्मियों में एसिडिटी से परेशान हैं, तो ये आसान उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं. Acidity in summer
इन तरीकों से करें डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम की पहचान…
अदरक की चाय: अदरक पेट के लिए एक बेहतरीन औषधि है. अदरक की चाय पीने से पेट में जलन कम होती है और एसिडिटी नियंत्रित रहती है.
ठंडा दही: दही पेट के लिए ठंडक का काम करता है और पाचन तंत्र को सही रखता है. गर्मियों में रोजाना ठंडा दही खाने से एसिडिटी में आराम मिलता है.
नारियल पानी: गर्मी में एसिडिटी को कम करने के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है. ये पेट को ठंडक देते हैं और एसिडिटी से राहत पहुंचाता है.
सावधान! अगर आप भी सोते हैं आधी रात के बाद, तो जान लीजिए…
सौंफ का सेवन: खाने के बाद सौंफ चबाना या सौंफ का पानी पीना पाचन में मदद करता है और एसिडिटी कम करता है. यह पेट की जलन को भी कम करता है.
काला नमक: काला नमक पेट की जलन को ठीक करने में मदद करता है. गर्म पानी में काला नमक मिलाकर खाने से पेट ठीक का दर्द ठीक होता है.
संतुलित आहार: भारी और मसालेदार भोजन से बचें, हल्का और पोष्टिक आहार लें. साथ ही खाना खाने के बाद चलना न भूलें.

