Adulterated Ice Cream: बाजार में आए दिन मिलावट का दौर जारी रहता है। अब आइसक्रीम इससे अछूती नहीं रही है। गर्मी के मौसम में जैसे ही आइसक्रीम की मांग बढ़ने लगी है, इसमें धड़ल्ले से मिलावट होने लगी है। Adulterated Ice Cream
एक-दो नहीं 5 समस्याओं को दूर रखता है पान का पत्ता, फायदे
जानें, गर्मी में किसे खाना ज्यादा फायदेमंद है और क्यों?
आइसक्रीम की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कई कुछ दुकानदार और कंपनियां इसमें सिंथेटिक दूध, डिटर्जेंट, यूरिया, नकली रंग और सैकरीन जैसे खतरनाक केमिकल मिलाकर इसे बेच रही हैं। केमिकल वाली ये आइसक्रीम आपकी सेहत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मिलावटी आइसक्रीम के नुकसान और इसकी पहचान करने के कुछ आसान ट्रिक्स-
मिलावटी आइसक्रीम के नुकसान (Harmful effects of adulterated ice cream)
मिलावटी आइसक्रीम में कई तरह के हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं, जो सेहत पर बुरी तरह असर करते हैं। इसकी वजह से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। साथ ही ये मिलावटी आइसक्रीम पेट दर्द, उल्टी-दस्त, एलर्जी और लंबे समय बाद लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है।
कैसे करें मिलावटी आइसक्रीम की पहचान (How to identify adulterated ice cream)
गर्म पानी से करें पहचान
एक चम्मच आइसक्रीम को गर्म पानी में मिलाएं।
अब इसे HCL (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) की 2-3 बूंदें डालें।
अगर आइसक्रीम का रंग बदलने लगे या लाल-गुलाबी होने लगे, तो समझ लेना कि इसमें मिलावट है।
कच्चे पपीते के जूस में यह मिलाकर पीने से पेट की चर्बी हो जाएगी कम
रब करके देखें
आइसक्रीम में मिलावट की पहचान करने के लिए उसे रब करें।
असली स्मूद और क्रीमी होती है और नकली आइसक्रीम में क्रिस्टल या दानेदार टेक्सचर फील हो सकता है।
साथ ही आइसक्रीम को उंगलियों के बीच रगड़ने पर अगर साबुव या डिटर्जेंट जैसी चिकनाहट महसूस हो, समझ जाएं कि इसमें मिलावट है।
वॉटर टेस्ट करें (test water)
इसके लिए एक गिलास में साफ पानी लें।
अब इसमें एक चम्मच आइसक्रीम डालें।
असली आइसक्रीम पानी में घुल जाएगी।
वहीं, नकली होने पर पानी में बुलबुले नजर आने लगेंगे।
स्वाद और गंध से पहचानें (Identify by taste and smell)
असली और नकली आइसक्रीम की पहचान आप इसके स्वाद और गंध से भी कर सकते हैं।
अगर आइसक्रीम की गंध तेज केमिकल जैसी लगे या इसका स्वाद कड़वा या कुछ अजीब सा लगे, तो समझ जाए कि यह नकली और मिलावटी है।

