Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दोबारा SIT बनाने का आदेश दिया है।
सोमवार दोपहर 3:30 बजे सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने कहा- नए सिरे से SIT बनाई जाए। सीनियर IPS अधिकारी टीम की अगुआई करें, ताकि जांच किसी निर्णायक स्तर तक पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी ने नई SIT बनाने की मंजूरी दे दी है। नई SIT से लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत (Vijay Vishwas Pant) और विशेष सचिव नीलरतन कुमार बाहर होंगे। उनकी जगह एक DIG और एक SSP स्तर के IPS अधिकारी को शामिल किया जाएगा। SIT जल्द बना ली जाएगी। पुरानी SIT की रिपोर्ट का क्या होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
CJI ने कहा- ‘हम केवल सावधान करना चाहते हैं। इस मामले में राजनीति न करें। पहली नजर में यह दंड कानून के तहत अपराध का मामला लगता है। इसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र और पूरी ईमानदारी से जांच होनी चाहिए। जांच को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाना चाहिए। बस हमारी यही बात है।’
कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता को यूपी सरकार से SIT के लिए नाम लेकर आने को कहा। अदालत अब 27 जुलाई को अगली सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं की तरफ से एडवोकेट देवदत्त कामत और अन्य शामिल थे।

