Kanpur Administration News : शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण के बाद कानपुर नगर में नवागत डिप्टी कलेक्टरों एवं उप-जिलाधिकारियों को DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने नई तैनाती दे दी।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार नरवल रहे सत्यपाल प्रजापति को SDM नरवल तथा अपर उप-जिलाधिकारी सदर रहे संजीव कुमार दीक्षित को SDM (न्यायिक), नरवल नियुक्त किया गया।
पीसीएस शिखा शुक्ला को अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), ज्योति शर्मा को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय), मनीष कुमार यादव को अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्ठम) तथा राकेश कुमार पाठक को अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) बनाया गया है। ऋचा सिंह को अपर उप-जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नवागत तहसीलदार शालिनी सिंह को नरवल तहसीलदार का कार्यभार सौंपा है। Kanpur News
DM ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती वाले पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।

