BIG BREAKING NEWS : दिल्ली के मालवीय नगर (Malviya Nagar) में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे (hotel Flourish Stay) होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है।
घटना के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे। अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। कई लोगों की हालत गंभीर है।
दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों तक पहुंच गई। वहीं, बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया।
बिल्डिंग का चैनल गेट बंद होने के कारण लोग निकल नहीं सके. बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने शटर काटकर बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू किए गए लोगों को उपचार के लिए तत्काल दिल्ली के तीन अस्पतालों में भेजा गया.
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। DELHI NEWS
KANPUR NEWS : एसडीएम सदर के स्थानांतरण कराने पर डटे लेखपाल
स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई।

