BIG BREAKING: यूपी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जूते-चप्पल चले और धक्का-मुक्की हुई। BIG BREAKING
कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने कहा-
30 मिनट तक हंगामा चलता रहा। विवाद तब शुरू हुआ, जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्हें देखकर कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने कहा- तुम्हारी शक्ल नहीं देखनी, यहां से चले जाओ।
यह सुनकर अजय राय पीछे मुड़े और कहा-
औकात में रहना। इसी दौरान उनके एक समर्थक ने जूता निकाल लिया। इसके बाद दोनों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के बाद अजय राय धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद पहुंचे। प्रमोद तिवारी ने राय के सामने हाथ जोड़े। राय ने कहा- मुझे गाली दी गई।
3 साल से विवाद चल रहा…
इमरान मसूद ने भी उन्हें मनाया। इस दौरान राय की राहुल गांधी से फोन पर बात हुई। इसके बाद वह धरने से उठकर चले गए। अजय राय और ममता चौधरी के बीच 3 साल से विवाद चल रहा है। राय ने ममता के पार्टी कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी। ममता को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा का करीबी माना जाता है।
X पर लिखा-
मारपीट पर यूपी भाजपा ने तंज कसा। X पर लिखा- “मोहब्बत की दुकान में जूतम-पैजार। कांग्रेस कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष अजय राय का मान-मर्दन कर दिया।”

