BIG NEWS : प्रयागराज में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें सिर्फ दो की शिनाख्त हो सकी है। बाकी के लिए प्रयास जारी है।
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा- अब तक 17 की मौत
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पचदेवरा हाल्ट है। यहां एक व्यक्ति चलती कालका एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। पहियों के नीचे आने से वह कट गया और उनकी जान चली गई। Prayagraj news
इस हादसे के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर कालका एक्सप्रेस को रोक दिया। ट्रेन में बैठे कुछ यात्री नीचे उतर आए। तभी दूसरी दिशा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई।
जिसकी चपेट में आने से 4 और लोग कट गए। कुल 5 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों के शरीर टुकड़ों में कट गए थे। 30 मीटर तक रेलवे लाइन पर खून ही खून था। पुलिसकर्मियों ने टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

