BIG NEWS: सीएम योगी (CM YOGI) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार कर ली। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अरे अखिलेश जी, अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए।
जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी…
इसके करीब 1 घंटे बाद अखिलेश ने बिना नाम लिए योगी के बयान पर पलटवार किया। X पर लिखा- चढ़ावा चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले हिस्सेदार होते हैं। इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गए क्या?
योगी ने इससे पहले कहा-
सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं। ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग हैं। ये हमसे क्या लड़ेंगे, इनकी हिम्मत नहीं है। जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है। इन लोगों की खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी स्थिति हो चुकी है।
योगी ने कहा-
अयोध्या हमारा पावन धाम है। मैं इसलिए बार-बार अयोध्या जाता हूं, जिससे वहां के विकास में कोई कोताही न हो। यूपी की पहचान पर किसी प्रकार का कलंक न लगे। अयोध्या हमारी आस्था का स्थल है। चुनाव लड़ने के लिए नहीं, वहां के विकास के लिए हम जाते हैं।
अखिलेश ने सीएम योगी को चुनौती दी थी..
दरअसल, अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को सीएम योगी (CM YOGI) को चुनौती दी थी। कहा था- बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं, तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे देश की जनता धर्म और धन चुराने वालों को बख्शेगी नहीं।
BIG NEWS: CJI बोले-दिल्ली मेट्रो पूरी तरह बंद नहीं कर सकते

