BREAKING NEWS : यूपी के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) United Kingdom (UK) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है।
हिमाचल पुलिस ने 2 बार दिल्ली पुलिस को रोका
इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने visa क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
Kanpur DM के नाम से नेहा सिंह राठौर और खेसारी लाल से संबंधित Fake Post Viral
केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे। उनके साथ आईटी मिनिस्टर सुनील शर्मा भी गए थे। 25 फरवरी तक डिप्टी CM ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, न्यूरेम्बर्ग में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। कई समझौते किए। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था।
केशव ने जर्मन कंपनी टेलीफ़ोनिका O2 और HENSOLDT के साथ वार्ता की। दूरसंचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

