Breaking News: मिर्जापुर में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 6 लोग जिंदा जल गए।
सीएम योगी ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, मध्यप्रदेश से चना लादकर आ रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह बेकाबू हो गया।ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के बाद बोलेरो धू-धू कर जलने लगी। मामला ड्रमडगंज थाना क्षेत्र का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी लोगों की मौत होने की आशंका है। हालांकि, उसमें सवार लोगों की संख्या अभी साफ नहीं हो सकी है।
बोलेरो जिगना थाना क्षेत्र के हाटा की बताई जा रही है।इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तेज आग होने से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ है।

