Coriander Leaves : हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। उनमें कई गुण हैं जो हमारी बॉडी को सेहतमंद बनाते हैं। वहीं, हरा धनिया (Coriander) भी एक अच्छा पोषण स्त्रोत है। दरअसल,यह एशियाई व्यंजनों में एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है और इसका इस्तेमाल भारत,मैक्सिकन और थाई व्यंजनों में किया जाता है। Coriander Leaves
यह पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम शामिल हैं। यह हमेशा खाने का स्वाद बढ़ाता है। क्योंकि यह हर बेस्वाद खाने में भी जान डाल देता है।
वहीं, अधिकतर लोग हरे धनिया का सेवन सब्जियों को गार्निश करने में यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हरा धनिया स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदा करता है। तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको हरे धनिए के फायदे के बारे में बताएंगे। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं…
रक्तचाप को नियंत्रित करें
बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
वजन कंट्रोल करता है
आंखों के लिए फायदेमंद
हड्डिया बनाता है मजबूत
हरा धनिया पाचन क्रिया को सुधारता है
हरा धनिया पाचन शक्ति को उत्तेजित करता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
Coriander Leaves रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
हरा धनिया विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
रक्तचाप को नियंत्रित करें
हरे धनियें में पोटेशियम पाया जाता है। जिससे यह रक्चाप को नियंत्रित करता है। वहीं, हरा धनिया रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिन लोगों को डायबिटीज है उनके लिए भी ये अच्छा माना जाता है।
बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
दरअसल, हरा धनिया विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
हड्डिया बनाता है मजबूत
बता दें कि, हरा धनिया कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। जिससे शरीर की हड्डिया मजबूत होती है।
वजन कंट्रोल करता है
हरे धनिए में फाइबर पाया जाता है। जो वजन घटाने में मदद करता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
हरा धनिया आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए पाया जाता है।

