Healthy drinks : तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं क्योंकि तापमान लगातार बढ़ रहा है और वे अपने खानपान और लाइफस्टाइल में आवश्यक बदलाव नहीं कर रहे हैं। Healthy drinks
इस मौसम में जिनका इम्यून सिस्टम (Immune System) कमजोर होता है, वह हल्की लापरवाही से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। Healthy drinks
शरीर को गर्मियों में स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है। जिसमें मौसमी फल और जूस भी शामिल करे। कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस के बजाय ताजा फलों का जूस पिएं, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ पेट को भी ठंडा रखते हैं।
तरबूज का जूस
गर्मियों के लिए टेस्टी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक है तरबूज का जूस। तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी1, बी6, सी के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। तरबूज का जूस बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होती।
बेल का जूस
बेल का जूस गर्मियों के लिए बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक है। इसे पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और लू लगने की संभावना भी कम होती है। बेल बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, थायमिन, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन से भरपूर एक बहुत फायदेमंद फल है, जो सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है।
गर्मियों से बचने और शरीर को तरोताजा रखने वाला तीसरा टेस्टी एंड हेल्दी ड्रिंक है आम पन्ना, जो विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत होता है और इसी वजह से ये एक इम्युनिटी बूस्टिंग ड्रिंक भी है। इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखकर आप कई गंभीर बीमारियों के खतरों से बचे रह सकते हैं। साथ ही आम पन्ना में फाइबर भी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है, जिससे ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती।
इन सबके अलावा आम पन्ना में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और तो और इसे पीने से लिवर में जमी गंदगी साफ हो जाती है। यहां तक कि सांसों की बदबू दूर करने में भी आम पन्ना है बेहद असरदार।

