Home Remedies for Eye Problems: आंखें हमारे शरीर का सबसे सेंसेटिव और जरूरी हिस्सा हैं. लेकिन इन दिनों घंटों स्क्रीन पर काम करने, धूल-धुआं, नींद की कमी या मौसम में बदलाव जैसी वजहों से आंखों में जलन और पानी आने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि दिनभर बेचैनी बनी रहती है. Home Remedies for Eye Problems
सावधान! अगर आप भी सोते हैं आधी रात के बाद, तो जान लीजिए…
अगर आंखों की इन छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स को बार-बार इग्नोर करते रहें तो ये बड़ी बीमारियां बन सकती हैं. इसलिए जब भी इस तरह की दिक्कतें हों तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं, वो भी बिना किसी दवा के. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही देसी इलाज…
ठंडे खीरे के टुकड़े रखें (keep cold cucumber slices)
खीरा (Cucumber) आंखों को ठंडक देता है और जलन को तुरंत शांत करता है. खीरे के दो पतले स्लाइस काटें और फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करें. इसके बाद आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें. जल्दी राहत मिल जाएगी.
इन तरीकों से करें डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम की पहचान…
ठंडे पानी से सिंकाई (cold water irrigation)
दिन में दो-तीन बार आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारना या गीले ठंडे कपड़े से सिंकाई करना जलन को कम करता है. ये उपाय आंसुओं को भी रोकता है.
आंखों के लिए योग और एक्सरसाइज़ (Yoga and exercises for the eyes)
आंखों की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आंखों के लिए योग और एक्सरसाइज करना शुरू कर दें. त्राटक, पामिंग और ब्लिंकिंग एक्सरसाइज करने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और जलन से राहत मिलती है.
एक-दो नहीं 5 समस्याओं को दूर रखता है पान का पत्ता, फायदे
जानें, गर्मी में किसे खाना ज्यादा फायदेमंद है और क्यों?
गुलाब जल से धोएं आंखें (Wash your eyes with rose water)
गुलाब जल (Rose Water) में एंटीसेप्टिक और ठंडक देने वाले बेहतरीन गुण होते हैं. एक कटोरी में थोड़ा गुलाब जल लें और उसमें कॉटन डुबोकर आंखों पर रखें या आंखों को हल्के-हल्के गुलाब जल से धो लें. झटपट राहत मिलेगी.
स्क्रीन टाइम घटाएं (reduce screen time)
मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी (Blue Light) आंखों को थकाती है. हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए किसी दूर की चीज को देखें. इस 20-20-20 रूल को फॉलो करें.
गाजर और आंवला का सेवन (Consumption of carrot and amla)
अगर आपकी डाइट में विटामिन A और C की कमी है, तो आंखों की समस्या हो सकती है. हर दिन गाजर, आंवला और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आंखों को अंदर से मजबूत बनाते हैं.
कच्चे पपीते के जूस में यह मिलाकर पीने से पेट की चर्बी हो जाएगी कम
डॉक्टर को कब दिखाएं (When to see a doctor)
अगर आंखों में जलन के साथ तेज दर्द, रोशनी कम दिखना या लगातार आंसू आने जैसी समस्याएं हैं, तो नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर को जाकर दिखाएं. ये किसी गंभीर इंफेक्शन या एलर्जी का संकेत हो सकता है.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

