HOMEMADE CHARCOAL MASK: चारकोल मास्क चेहरे पर जमा गंदगी को साफ कर रंगत निखारते हैं और त्वचा में चमक लाते हैं. HOMEMADE CHARCOAL MASK
त्वचा के अंदर उगते हैं बाल, तो…
वैसे तो बाजार में चारकोल मास्क के कई ब्रांड मौजूद हैं. लेकिन इनमें कुछ केमिकल भी होते हैं, जिसकी वजह से समय के साथ चेहरे पर इनके साइड इफेक्ट नजर आने लगते हैं. ऐसे में आज हम आपको आपके किचन में मौजूद एक आम चीज से चारकोल मास्क बनाने का अनोखा तरीका बताएंगे. तो चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका और क्या है ये आम चीज…
किचन में मौजूद हल्दी से घर पर ही बना सकते हैं चारकोल मास्क
जी हां, हल्दी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. साथ ही हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. साथ ही इसका इस्तेमाल चेहरे को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है. इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो चेहरे पर मुंहासे हटाने और त्वचा को जवां और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
हल्दी से चारकोल मास्क कैसे बनाएं?
सामग्री: कच्ची हल्दी का पेस्ट (2-3 चम्मच)
टमाटर का रस
शहद
कॉपी पाउडर
लोहे की कड़ाही
बनाने की विधि: सबसे पहले कच्ची हल्दी को अच्छे से धोकर पीस लें. अब इसे लोहे की कड़ाही या मिट्टी के तवे पर धीमी आंच पर पकने के लिए रखें. अब देखें कि हल्दी धीरे-धीरे पकने लगेगी और काली पड़ने लगेगी. जब हल्दी पूरी तरह से काली हो जाए तो आंच बंद कर दें. अब इसे ठंड होने के लिए एक कटोरी में निकाल लें. कच्ची हल्दी की जगह आप हल्दी पाउडर भी ले सकते हैं. ठंडा होने के बाद इसमें टमाटर का रस, शहद, और कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
चारकोल मास्क कैसे लगायें
सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें. फिर, तैयार मास्क को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर अपने फेस को नॉर्मल पानी से वॉश लें. आप इसे अपने हाथों, पैरों और यहां तक कि अपने पूरे शरीर पर भी लगा सकते हैं. हल्दी चारकोल मास्क त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा के अंदर जमा गंदगी को साफ करता है. इसी तरह, जब आप चारकोल मास्क को फेस से हटाते हैं, तो इसे हटाने के बाद अपने चहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें.
हल्दी से बने चारकोल मास्क लगाने के फायदे
हल्दी चारकोल फेस मास्क स्किन के पोर्स में जमी गंदगी, ऑयल और डेड स्किन को हटाता है. इससे चेहरा साफ, लाइट और फ्रेश नजर आता है. साथ ही यह चारकोल मास्क स्किन के ओपन पोर्स में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स का समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मारते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इससे पिंपल्स की समस्या कंट्रोल में रहती है. यह त्वचा की रंगत निखारने और त्वचा में कसाव लाने में भी मदद करती है. अगर आपका स्किन ऑयली है, तो यह मास्क एक्स्ट्रा तेल को सोखकर त्वचा को संतुलित करता है, जिससे चेहरा लंबे समय तक तरोताजा रहता है .जब त्वचा पूरी तरह साफ होती है, तो प्राकृतिक निखार भी आता है.
सावधान! अगर आप भी सोते हैं आधी रात के बाद, तो जान लीजिए…
(डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी केवल पढ़ने के उद्देश्य से प्रदान की गई है. JAIHINDTIMES इस जानकारी की वैज्ञानिक वैधता के बारे में कोई दावा नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए कृपया डॉक्टर से परामर्श लें.)

