IAS Divya Mittal News : यूपी की 2013 बैच की IAS Divya Mittal ने रविवार को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) से त्यागपत्र दे दिया।
Social Media पर लंबे-चौड़े पोस्ट के माध्यम से दिव्या मित्तल ने इस बात की जानकारी दी है। वह इस समय राजस्व विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत हैं। uttar pradesh news
यूपी में एसडीएम की बेटी को एक्सपायर इंजेक्शन लगाया
अभी उनकी 17 साल की नौकरी बची हुई थी। IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री लेने के बाद लंदन में नौकरी की। लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर वह वापस आईं। सिविल सर्विस में पहले प्रयास में IPS क्लियर किया। अगले साल IAS बन गईं।
दिव्या के पति गगनदीप सिंह भी 2013 बैच के यूपी कैडर के अफसर हैं। दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है। इस्तीफा क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, चर्चा है कि 4 महीने से वह साइडलाइन थीं।
दिव्या मित्तल Mirzapur, बस्ती और देवरिया की DM रह चुकी हैं। काम को लेकर बेहद सख्त मानी जाती थीं। अफसरों को मौके पर ही फटकार लगा देती थीं। 4 महीने पहले ही देवरिया डीएम से उनका ट्रांसफर लखनऊ हुआ था।

अपने X हैंडल पर दिव्या मित्तल ने लिखा है- आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताकत सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

