Iodine Deficiency : आयोडीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। आयोडीन का सबसे समृद्ध स्रोत नमक होता है। जो हमें कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है। शरीर में इसकी कमी से अपच, थकान, कमजोरी और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
नमक के अलावा भी और कई फूड्स हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर आयोडीन की कमी दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आयोडीन की कमी से कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में इसकी पूर्ति के लिए क्या खाएं।
आयोडीन की कमी से होती हैं ये समस्याएं
गर्भपात।
मांसपेशियों में ऐठन।
कब्ज की समस्या।
ज्यादा ठंड लगना।
याददाश्त कमजोर होना।
कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना।
बच्चों के विकास में कमी।
आयोडीन की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स
दही
दही सेहत का खजाना है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-डी और आयोडीन की मात्रा भी पाई जाती है। दही पाचन को स्वस्थ रखने और आयोडीन की कमी भी दूर करता है।
सी-फूड
सी-फूड पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयोडीन की मात्रा पर्याप्त होती है। इसे खाने से आपकी मेमोरी बूस्ट होती है। शरीर में आयोडिन की कमी को दूर करने के लिए सी-फूड जरूर खाएं।
ब्राउन राइस
ब्राउन राइस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह राइस आयोडीन का भी अच्छा स्रोत है। शरीर में आयोडीन की कमी के दूर करने के लिए ब्राउन राइस जरूर खाएं।
कॉड फिश
हमने आपको पहले ही बताया कि सी फूड में आयोडीन पाया जाता है। इन्हीं सी-फूड में शामिल कॉड फिश, जो आयोडीन का समृद्ध स्रोत है। इस फिश में आयोडीन की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। शरीर में आयोडीन की पूर्ति के लिए डाइट में आप इस फीश को शामिल कर सकते हैं।
अंडे
अंडे हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य विटामिंस पाए जाते हैं। यह आयोडीन का भी अच्छा स्रोत है।

