KANPUR BIG NEWS: आइटीबीपी (ITBP) के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी की मां के हाथ काटने के मामले में कृष्णा और पारस हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज होगी। KANPUR BIG NEWS
नौतपा के पहले दिन सीजन की सबसे गर्म रात
यह कार्रवाई सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी (CMO Dr. Haridutt Nemi) की ओर से गठित कमेटी ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल (Police Commissioner Raghubir Lal) को दूसरी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट में दोनों अस्पतालों की लापरवाही सामने आई है।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि…
दूसरी जांच रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अस्पतालों में मरीज के इलाज में देरी करने से हाथ काटने की स्थिति बनी है। मामले में दोनों अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 बी के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगा। इसमें तीन साल की सजा और जुर्माना का प्रविधान है। आइटीबीपी के कमांडेंट पर कोर्ट आफ इंक्वायरी होगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) कार्यालय का घेराव करने के मामले में डीजी आईटीबीपी को रिपोर्ट दी गई है l
पेट्रोल-डीजल के दाम इस महीने चौथी बार बढ़े
पढ़ें घटनाक्रम
– 13 मई को आईटीबीपी जवान विकास सिंह ने शाम को मां निर्मला देवी को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। निर्मला देवी को आईसीयू में भर्ती कराया गया।
– करीब 12 घंटे बाद वह मां से मिले तो उनके दाहिने हाथ में सूजन थी। जवान ने डॉक्टरों से कहा तो उनसे कहा गया कि धीरे-धीरे सही हो जाएगा।
– 14 मई को वह दोबारा मां को देखने गयें तो उनको दिक्कत काफी थी। निर्मला देवी के हाथ में दर्द था।
– विकास सिंह 14 मई की शाम को अपनी मां को लेकर पारस अस्पताल में आ गए। वहां के डॉक्टरों ने हाथ में संक्रमण की जानकारी दी।
– 17 मई को जवान की मां का हाथ काटना पड़ा। दो दिन तक जवान ने रेलबाजार पुलिस और एसीपी कैंट से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
– 19 मई को आईटीबीपी का जवान विकास सिंह मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
– 23 मई को सीएमओ ने रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को दे दी। पुलिस कमिश्नर ने संभावित रिपोर्ट देने की वजह से नाराजगी जाहिर की थी। जवान अपने कमांडेंट, लाइजनिंग ऑफिसर समेत करीब 50 जवानों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गये। उन्होंने कार्यालय का घेराव कर दिया। पुलिस कमिश्नर के नाराज होने पर आईटीबीपी के कमांडेंट ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा।

