KANPUR BREAKING NEWS : सदर तहसील के एसडीएम ऑफिस में शनिवार को काफी हंगामा हुआ। पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनाने के संबंध में मसवानपुर की रहने वाली प्रीति द्विवेदी एसडीएम सदर आफिस पहुंची।
GSVM College की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ समन जारी
कागज में साइन को लेकर एसडीएम और महिला के बीच पहले कुछ कहासुनी हुई। इस बीच महिला ने मेज में रखे कागज और कम्प्यूटर को गिरा दिया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं से लडाई की और गनर से हाथपायी तक हो गई। एसडीएम सदर ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है।
SDM SADAR अनुभव सिंह ने बताया कि महिला एक कागज पर साइन कराने का लगातार प्रयास कर रही थी। वैरीफाइ करने पर वह गलत है पता चला। जब मना किया तो विवाद करने लगी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से तहरीर दी जाएगी।
मसवानपुर की रहने वाली प्रीति द्विवेदी पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनवाने के संबंध में तहसील सदर स्थित एसडीएम सदर कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने प्रमाणपत्र कागज जारी करने का दबाव बनाया। मौजूद नायब तहसीलदार ने बताया कि महिला वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए जोर जोर से चिल्ला रही थी। एसडीएम सदर ने संबंधित कर्मचारी से कागज वैरीफाई करवाया तो वह गलत निकाला। पता चला कि महिला के तलाक का केस न्यायालय में चल रहा है। इस कारण पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र नहीं बना सकता है।
अधिवक्ता और गनर से मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्यालय में मौजूद अधिवक्ताओं से भी महिला ने अभद्रता की। अधिवक्ताओं के समझाने के बाद भी वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। कार्यालय के अंदर ही काफी गाली गलौज हुई। गनर से भी महिला ने मारपीट की। गनर ने बताया कि महिला ने उसका कॉलर पकड लिया और उसके नाखून से गले के पास कई जगह छिल भी गया।
एसडीएम की मेज पर रखे कागज दिए फेंक
महिला इतनी एग्रेसिव थी कि एसडीएम की मेज पर रखे कागज और कम्प्यूटर तक सब गिरा दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी प्रकार से कागज और कम्प्यूटर को ठीक किया। एसडीएम सदर ने बताया कि महिला ने मौजूद अधिवक्ताओं से भी काफी अभद्रता की मेज पर कागज को फेंके।

