Kanpur CM Dashboard Rankings News : सीएम कार्यालय से प्रत्येक माह विकास एवं राजस्व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जाती है। इसमें तय योजनाओं की प्रगति को देखकर प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है ।
इस महीने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जुलाई में चार पायदान सुधार हुआ। जून में 60वें स्थान पर रहा जिला जुलाई में 56वें स्थान पर पहुंच गया। जुलाई में विकास कार्यों में कानपुर 14वें स्थान पर, जबकि राजस्व कार्यों में जिला 65वें स्थान पर रहा। वहीं जून में विकास कार्यों की रैंकिंग 24वें और राजस्व कार्यों की रैंकिंग 69वें स्थान पर थी। इस तरह एक महीने में विकास कार्यों की रैंकिंग में 10 पायदान और राजस्व कार्यों में चार पायदान का सुधार हुआ।
Blinkit स्टोर में फलों-सब्जियों पर घूम रहे थे कॉकरोच, गंदगी का भंडार
‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज, SEE VIDEO
बीते माह की रैंक को देखें तो अप्रैल में कानपुर 41 वें स्थान पर था। जून में यह 24वें स्थान पर पहुंचा और जुलाई में 14वीं रैंक हासिल की। यानी अप्रैल से जुलाई के बीच विकास कार्यों की रैंकिंग में 27 पायदान का सुधार हुआ। विकास कार्यों के प्रदर्शन में सुधार का असर अब पूरी रैंकिंग पर भी दिखाई देने लगा। सीएम डैशबोर्ड के विकास कार्यों के मूल्यांकन में दिव्यांग पेंशन, मातृत्व एवं बालिका कल्याण, बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ODOP वित्त पोषण और जल जीवन मिशन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति शामिल है। विकास कार्यों में जिले का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है।
राजस्व कार्यों की रैंकिंग
मई में जिले की समग्र रैंकिंग 70वें से सुधरकर 60वें स्थान पर पहुंची थी। जून में यह 60वें स्थान पर ही रही, जबकि जुलाई में चार पायदान सुधार के साथ 56वें स्थान पर पहुंच गई। राजस्व विभाग की स्थिति में भी जुलाई में सुधार हुआ, लेकिन जिला अभी निचले पायदानों पर है। जून में राजस्व कार्यों की रैंकिंग 69वीं थी, जो जुलाई में सुधरकर 65वीं हुई।

