Kanpur Collectorate News: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने Monday को कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों की क्लास लगाई। उन्होंने सुबह साढ़े दस बजे कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर मंगाया, जिसमें चेक करने पर 19 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर डीएम ने सभी को कड़ी फटकार लगाई।
करोड़पति लेखपाल आलोक दुबे के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल
एडीएम सिटी ने पांच विभागों को नोटिस जारी कर दो दिनों में मांगी रिपोर्ट
सभी को कार्रवाई की चेतावनी
इसमें कुछ कर्मचारी कुछ देर बाद कार्यालय पहुंचे, लेकिन डीएम ने सभी 19 कर्मचारियों से देरी के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया, साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यालय में देरी से आना और कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 73वीं रैंक
आदेश होते ही कर्मचारियों में मचा हड़कंप
सुबह दस बजे जन सुनवाई के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम ने सबसे पहले ADM City Dr. Rajesh kumar को आदेश दिया कि वह कर्मचारी रजिस्टर चेक करें और अब तक न आए कर्मचारियों की लिस्ट बनाए।
टूटी और गंदी कुर्सियां, वॉटर कूलर के पास गंदगी देख एडीएम सिटी नाराज
रोज चेक किया जाएगा रजिस्टर
ADM City कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर गए और वहां मौजूद उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें 19 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद रजिस्टर डीएम के सामने रखा गया। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी 19 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाए, साथ ही रोज उपस्थिति रजिस्टर चेक करने का भी आदेश दिया।

