Kanpur Collectorate News : कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार रात को एडीएम सिटी के किए निरीक्षण में पोल खुल गई।
ड्यूटी पर कई होमगार्ड नदारद मिले तो ड्यूटी चार्ट मांगने के बाद भी नहीं मिला। इसपर एक्शन लेते हुए होमगार्ड जिला कमांडेंट को लेटर लिखकर जवाब मांगा गया। गुरूवार को जिला कमांडेंट प्रीति शर्मा ने अफसरों संग कलेक्ट्रेट और आसपास तैनात होमगार्ड की संख्या और हाजिर देखी। इस संबंध में रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी। Kanpur News
एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट और एसीएम बिल्डिंग के आसपास की सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया गया। यहां कई होमगार्ड नदारद मिले, ड्यूटी चार्ट भी उपलब्ध नहीं हो सका।
बीते रोज पुलिस और गेट पर खडे होमगार्ड की हीलाहवाली के चलते कलेक्ट्रेट के सामने लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया था। इसपर डीएम ने एलआईयू और होमार्ड के आलाधिकारी से खासी नाराजगी जाहिर की थी। सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण को देर शाम एडीएम सिटी, एसीएम चतुर्थ समेत अन्य अफसरों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने गार्ड की संख्या कम होने और हाजिर न दिखने पर ड्यूटी चार्ट मांगा जो उपस्थित अफसर नहीं दे सके। यहां रोटेशन के अनुसार होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है। इसपर एडीएम सिटी ने होमगार्ड के जिला कमांडेंट को लेटर लिखा जवाब तलब किया है।

